Business Idea: अगर आप खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बहुत से बिजनेस हैं जहां बेहतर कमाई की जा सकती है। ज के इस दौर में पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है, लेकिन रोज-रोज ऑफिस जाना किसी को पसंद नहीं। तो चलिए आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आईडिया के बारे में बताएंगे, जिसके जरिए आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं।
इस बिजनेस को आप कम लागत में शुरू कर सकते है। हम बात कर रहे है ऑनलाइन होर्डिंग बिजनेस की। डिजिटल के इस दौर में ऑनलाइन होर्डिंग्स का बिजनेस आपके लिए मुनाफे वाला सौदा साबित हो सकता है।
सालाना करोड़ों रुपये की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.कॉम (Gohoardings.com) इस बिजनेस के जरिए हर महीने करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। गो होर्डिंग्स.कॉम कंपनी की फाउंडर के मुताबिक, उन्होंने इस बिजनेस की शुरुआत साल 2016 में की थी, तब उन्होंने सिर्फ 50,000 रुपये लगाए थे। अगले साल उन्हें 12 करोड़ रुपये की कमाई होने लगी। एक साल बाद कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ रुपये पार हो गया। आज इस बिजनेस से हर महीने 1 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। आज के समय में डिजिटल की डिमांड बढ़ गई है। डिजिटल की इस दुनिया में लोगों को सबकुछ घर बैठे चाहिए। लिहाजा इस बिजनेस के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं।
मार्केटिंग और तकनीक के सहारे इस काम को शुरू किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने डोमिन नाम से एक बेवसाइट बनाना होगा। उसे खुद ही प्रमोट करना पड़ेगा। शुरूआत में आप यह देखें कि कहां और किस तरह लोग विज्ञापन देने के लिए जगह की तलाश रहे हैं उनसे में संपर्क कर सकते हैं। यह बिजनेस तेजी से आगे बढ़ता है, क्योंकि लोग घर बैठे विज्ञापन देना चाहते हैं।
होर्डिंग्स के लिए यह कंपनी कैसे करती है काम
अगर किसी ग्राहक होर्डिंग्स लगवाना होता है तो सबसे पहले गो होर्डिंग्स.कॉम की वेबसाइट पर लॉगइन करना होता है। इसके बाद वेबसाइट पर जाकर अपने लोकेशन (जहां उसे होर्डिंग लगवानी है) सर्च करके सिलेक्ट करना होता है। लोकेशन सिलेक्ट होने के बाद कंपनी की तरफ से एक मेल भेजा जाता है। उसके बाद कंपनी की तरफ से साइट और लोकेशन की उपलब्धता की कन्फर्मेशन भेजी जाती है। फिर कस्टमर की तरफ से आर्टवर्क और ऑर्डर आते हैं। लोकेशन साइट पर लाइव होने के लिए एक ID और पासवर्ड मुहैया कराया जाता है। यह कंपनी एक होर्डिंग को एक महीने तक लगवाने के लिए करीब 1 लाख रुपये लेती है।
कैसे तैयार होंगे होर्डिंग्स
होर्डिंग्स तैयार करने में बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, जैसे स्क्रीन प्रिंटिंग प्रेस में काम होता है, उसी से मिलता-जुलता यह काम है। होर्डिंग्स तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको होर्डिंग्स का डिजाइन और स्लोगन कंप्यूटर पर डिजाइन करना होगा, उसके बाद उसका निगेटिव बना कर आप हजारों की संख्या में उसे प्रिंट कर सकते हैं।