Get App

Business Idea: केंद्र सरकार की मदद से बेहद कम पैसों में शुरू करें यह बिजनेस, लाखों रुपये की होगी कमाई

मछली पालन बिजनेस के लिए केंद्र सरकार से कुल लागत का 75 फीसदी लोन मिलता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 12:52 PM
Business Idea: केंद्र सरकार की मदद से बेहद कम पैसों में शुरू करें यह बिजनेस, लाखों रुपये की होगी कमाई

Business Idea: अगर आप नौकरी से ऊब चुके हैं या किसी अच्छे बिजनेस करने की तलाश में हैं जहां कम लागत से मोटी रकम कमाई जा सकती हो, तो आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस में आपको मामूली रकम खर्च करनी है और लाखों रुपये महीने की आमदनी होगी। 

यह बिजनेस है मछली पालन (Fish Farming) का है। सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से इस बिजनेस पर भफी काफी फोकस कर रही है, जिसमें सरकार की तरफ आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाती है। 

मोदी सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के जरिए मछली पालन (Fish Farming) को भी शामिल कर दिया है। किसान खेती के साथ मछली पालन का काम शुरू करके अपनी कमाई को बढ़ा सकते हैं। मछली पालन का काम अपने खुद के तालाब (Fish Pond) या किराए पर तालाब लेकर किया जा सकता है। सरकार दोनों ही योजना में किसानों को लोन मुहैया कराती है।

जानिए कैसे करें बेहतर कमाई

अगर आप भी मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो बायोफ्लॉक तकनीक(Fish Farming Business by Biofloc Technique) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तकनीक के जरिए लोग लाखों रुपये के हर महीने कमाई कर रहे हैं।

केंद्र सरकार से 75 फीसदी मिलता है लोन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें