Business Idea: सिर्फ 10,000 रुपये में घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी 30,000 रुपये की कमाई

अचार मेकिंग बिजनेस की शुरुआत घर से ही की जा सकती है, इसे कम पैसों में शुरू किया जा सकता है

अपडेटेड Sep 11, 2021 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement

Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ कोई छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या आपके पास नौकरी नहीं है, लेकिन कम पैसों के साथ किसी बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतर आइडिया दे रहे हैं।

आप घर बैठे  बेहद कम पैसों के साथ अच्छा बिजनेस शुरू कर सकते हैं और आपको कम से कम हर महीने 30,000 रुपये की कमाई घर बैठे हो जाएगी। यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें मंदी का साया बहुत कम रहता है। सदाबहार इस बिजनेस की डिमांड हमेशा बनी रहती है।

जैसे कि आप जानते हैं कि अचार हर खाने में जान डाल देना वाला एलिमेंट है। अचार के बिना थाली में भोजन अधूरा सा लगता है, लेकिन, सिर्फ खाना ही नहीं यह आपकी आमदनी में भी तड़का लगा सकता है। किसी भी सीजन में आप आचार का बिजनेस (Pickle Business) शुरू कर सकते हैं।

Business Idea: सिर्फ 50,000 रुपये में शुरू करे यह बिजनेस, हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

घर से करें शुरुआत

अचार मेकिंग बिजनेस (Business Idea) की शुरुआत आप घर से ही कर सकते हैं। जब आपकी इसमें कमाई बढ़ जाए तो फिर इसको बड़े पैमाने पर शुरू करें। इसमें हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इसकी शुरुआत करने के लिए किसी बड़े निवे श की जरूरत नहीं है।


सिर्फ 10,000 रुपये में ऐसे करें शुरू

अचार बनाने के बिजनेस का शुरुआती इन्वेस्टमेंट 10,000 रुपये हो सकता है। इसमें पहले महीने से ही 25-30 हजार रुपये की आसानी से कमाई हो सकती है। यह कमाई आपके प्रोडक्ट की डिमांड, पैकिंग और एरिया पर भी निर्भर करती है। अचार को ऑनलाइन, थोक, रिटेल मार्केट और रिटेल चेन के जरिए बेच सकते हैं।

Business Idea: रेलवे के इस प्रोजेक्ट के साथ शुरू करें बिजनेस, 80,000 रुपये महीना होगी कमाई

मिलती है सरकारी मदद

आत्मनिर्भर भारत मिशन के जरिए सरकार लोगों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। सरकार का पूरा फोकस लोकल से वोकल होने पर है। मोदी सरकार ने मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स को दुनिया तक पहुंचाना लक्ष्य है। केंद्र सरकार का सपना है कि लोग जॉब सिकर्स (Job Seekers) के बजाए खुद जॉब क्रिएटर्स (Job Creators) बनें। अपना बिजनेस या स्टार्टअप खड़ा कर सकें। सरकार ने इसके लिए कई तरह की स्‍कीम्‍स भी चलाई हैं, जिनसे लोगों को स्किल्ड बनाया जा सके।

900 वर्गफुट का एरिया चाहिए

अचार मेकिंग बिजनेस के लिए 900 वर्गफुट का एरिया होना जरूरी है। अचार तैयार करना, अचार सुखाना, अचार को पैक करना जैसे काम के लिए खुली जगह (ओपन स्पेस) की आवश्यकता होती है। अचार को लंबे  समय तक खरब होने से बचाने के लिए अचार को बनाने की विधि में बहुत ही साफ-सफाई की जरूरत होती है, ताकि से लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सके।

Business Idea : 30 हजार रुपये खर्च करके हर महीने कमाएं 3 लाख रुपये, सरकार भी दे रही सब्सिडी

जानिए कितनी होगी कमाई

अगर आप अचार मेकिंग बिजनेस को 10,000 रुपये लगाकर शुरू कर रहे हैं, तो इसमें भी दोगुनी कमाई हो सकती है। पहली मार्केटिंग में लागत की सारी राशि वसूल हो जाती है और उसके बाद सिर्फ मुनाफा ही मुनाफा होता है। इस छोटे बिजनेस को मेहनत-लगन और नए-नए प्रयोग से बड़ा बिजनेस बनाया जा सकता है। बिजनेस का मुनाफा हर महीने मिलेगा और मुनाफे में बढ़ोतरी भी होती हुई दिखेगी।

कैसे मिलेगा लाइसेंस

अचार मेकिंग बिजनेस के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। बिजनेस शुरू करने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड आथोरिटी (FSSAI) से लाइसेंस लिया जा सकता है। इस लाइसेंस के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर कर आप अप्लाई कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।