Get App

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले SBI, One97 Communications, Tarsons Product और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 29, 2021 पर 1:52 PM
Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले SBI, One97 Communications, Tarsons Product और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

State Bank of India: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने प्रावधान के उल्लंघन (contravention of provision) के लिए बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

One97 Communications (Paytm): सालाना आधार पर कंपनी का समेकित घाटा 437.4 करोड़ रुपये मुकाबले 472.9 करोड़ रुपये रहाज और तिमाही आधार पर 382 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार कंसोलिटेड आय 63.6 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 22 प्रतिशत अधिक रही। सालाना आधार पर कंसोलिडेटेड आय 663.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,086.4 करोड़ रुपये और तिमाही आधार पर 890.8 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA घाटा 445.6 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले 452.4 करोड़ रुपये रहा और तिमाही आधार पर 371 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

Hero MotoCorp: कंपनी ने रजनीश कुमार (Rajnish Kumar) को अतिरिक्त और स्वतंत्र निदेशक और वसुधा दिनोदिया (Vasudha Dinodia) को अतिरिक्त और गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें