Get App

केनरा बैंक ने FDs की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए नई ब्याज दरें

केनरा बैंक ने 8 फरवरी से 2 करोड़ से कम जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2021 पर 8:38 AM
केनरा बैंक ने FDs की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए नई ब्याज दरें

Canara Bank: आम तौर पर लोग निवेश करने के लिए बेहतर ठिकाने की तालश में रहते हैं। कोरोना काल में तो लोग फूंक-फूंक कर कदम रखने लगे हैं। बहुत से लोग FD पर भी निवेश करने का विकल्प चुनते हैं। केनरा बैंक (Canera Bank) ने आज से FD पर नई ब्याज दरें लागू कर दी है। बैंक ने 8 फरवरी से 2 करोड़ से कम जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 1 साल तक के जमा पर मिलने वाली ब्याज में कटौती कर दी है। वहीं 2 साल से 10 साल तक के जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

FD पर ये हैं ब्याज दरों की नई लिस्ट

7 से 45 दिन की मेच्योरिटी पर बैंक अब 2.95 फीसदी ब्याज मिलेगी। बैंक 46 से 90 दिन की मेच्योरिटी पर 3.90 फीसदी, 91 दिन से 179 दिन की मेच्योरिटी पर 4 फीसदी ब्याज मिलेगी। इसी तरह 180 दिन से 1 साल से कम के लिए 4.45 फीसदी ब्याज का ऑफर बैंक दे रहा है। 

Canara Bank ने 5 बेसिस पॉइंट्स (BPS) की कटौती की है। यानी एक साल में मेच्योरिटी होने वाली FD पर ब्याज दर 5.20 फीसदी है। 1 साल से ज्यादा और 2 साल से कम पर 5.20 फीसदी ब्याज मिलेगी। 2 साल से 3 साल की जमा FD पर बैंक 5.40 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। 3 साल से लेकर 10 साल की जमा पर बैंक 5.50 फीसदी ब्याज देगा।

सीनियर सिटीजन्स के लिए ब्याज दरें 

नई ब्याज दरें लागू होने के बाद सीनियर सिटीजन्स के लिए 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए FD पर 2.95 फीसदी से लेकर 6 फीसदी तक की ब्याज दर मिल सकती है। केनरा बैंक सीनियर सिटीजन्स के लिए 180 दिनों से लेकर 10 वर्षों तक मैच्योर होने वाले डिपॉजिट पर आम ग्राहकों के मुकाबले 50 बेसिस पॉइट्ंस (basis points) ज्यादा ब्याज देता है। बता दें कि ये सभी ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि के लिए हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें