केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बढ़ जाएगी आपकी लोन की EMI

Canera Bank: केनरा बैंक ने 12 अप्रैल 2023 यानी आज से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की है। केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने छह महीने और एक साल के पीरियड के लिए एमसीएलआर दर में बढ़ोतरी की है

अपडेटेड Apr 12, 2023 पर 2:15 PM
केनरा बैंक का लोन महंगा होने वााल है।

Canera Bank: केनरा बैंक के ग्राहकों को झटका लगने वाला है। बैंक ने MCLR बढ़ा दिया है, जिससे आपके कार, होम और पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी। केनरा बैंक ने 12 अप्रैल 2023 यानी आज से मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की है। केनरा बैंक ने आरबीआई के रेपो रेट में बदलाव नहीं करने के बाद भी ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

अब ये होंगी नई दरें

केनरा बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बैंक ने छह महीने और एक साल के पीरियड के लिए एमसीएलआर दर में बढ़ोतरी की है। एमसीएलआर में 5 आधार अंकों यानी 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की (100 आधार अंक = 1%) है। छह महीने और एक साल के पीरियड की MCLR को क्रमशः 8.45% और 8.65% कर दिया है। अन्य पीरियड की एमसीएलआर दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया है।


HDFC बैंक ने घटाई हैं ब्याज दरें

एमसीएलआर में बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के वित्त वर्ष 2023-24 की पहली मौद्रिक नीति समिति की बैठक में प्रमुख नीतिगत दरों में बदलाव नहीं करने के बाद की गई है। इसके उलट आरबीआई के रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद एचडीएफसी बैंक ने कुछ पीरियड के एमसीएलआर में ब्याज दरों में कटौती की है।

ग्राहकों को लगेगा झटका

केनरा बैंक के ऐसे करने से ग्राहकों को होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की हर महीने की EMI जल्द बढ़ जाएगी। बेस रेट वह न्यूनतम ब्याज दर है जिस पर भारतीय बैंक उधार दे सकते हैं। उन्हें इस दर से नीचे किसी भी तरह का लोन देने की इजाजत नहीं है।

Hot Stocks: शॉर्ट-टाइम में मिलेगा डबल डिजिट रिटर्न, नवीन फ्लोरीन, मोल्ड-टेक पैकेजिंग, केपीआर मिल पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।