Canera Bank: केनरा बैंक ने सभी टेन्योर पर अपनी ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। केनरा बैंक ने लोन की दरों में 15 से 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। बैंक ने टेन्योर-लिंक्ड मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बढ़ोतरी की है और ये दरें 7 जनवरी 2023 से लागू होंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने लोन को महंगा कर दिया है। MCLR बढ़ने से आपके होम, कार, पर्सनल लोन की EMI बढ़ जाएगी।
