FD Rates: पब्लिक सेक्टर बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने 2 करोड़ से कम की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नई दरें 30 दिसंबर 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक ने एफडी दरों में 75 बीपीएस यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल की मैच्योरिटी वाली FD ऑफर कर रहा है। बैंक एफडी पर.00% से 6.00% के बीच की ब्याज दर दे रहा है। बैंक अब 444 दिनों के विशेष एफडी पर अधिकतम ब्याज दर दे रहा है, जिसमें सालाना 7.35% और नॉन कॉलेबल पर 7.60% की ब्याज दे रहा है।
