बड़ी खबर! DA से पहले सरकार ने किया दिवाली बोनस का ऐलान, अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा पूरा पैसा

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले बोनस का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के ग्रुप C और नॉन गैजेट्ड ग्रुप B रैंक के अधिकारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7,000 रुपये की अधिकतम सीमा के साथ दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 12:00 PM
7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले बोनस का ऐलान कर दिया है।

7th Pay Commission: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले बोनस का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने अर्धसैनिक बलों के ग्रुप C और नॉन गैजेट्ड ग्रुप B रैंक के अधिकारियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7,000 रुपये की अधिकतम सीमा के साथ दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग (Department of Revenue) ने कहा है कि सरकार ने 2022-23 के लिए बोनस की सीमा 7,000 रुपये तय की है।

परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा बोनस

व्यय विभाग ने 17 अक्टूबर को जारी एक ऑफिस मेमोरेंडम में कहा है कि बोनस परफॉर्मेंस बेस्ड है। सभी पात्र केंद्र सरकार के कर्मचारियों में ग्रुप C के कर्मचारी और ग्रुप B के सभी नॉन गैजेट्ड कर्मचारी शामिल हैं जो किसी भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते। ऑफिस मेमोरेंडम में कहा गया है कि आदेश के तहत बोनस का पेमेंट केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मचारियों के लिए भी होगा।


इतना मिलेगा बोनस

2021-22 के लिए ad-hoc बोनस की सीमा भी 7,000 रुपये तय की गई थी। बोनस पाने के लिए क्वालिफाई करने के लिए एक सरकारी कर्मचारी को 31 मार्च 2023 तक सर्विस में होना जरूरी है और 2022-23 में न्यूनतम छह महीने तक लगातार काम करना जरूरी है। व्यय विभाग ने कहा कि पात्र कर्मचारियों को साल के दौरान छह महीने से लेकर पूरे साल तक सर्विस के पीरियड के रेशो में ही पेमेंट किया जाएग। काम के महीनों के आधार पर बोनस एलिजिबिलिटी ली जाएगी।

 

 

कैजुअल कर्मचारियों को भी मिलेगा बोनस

सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कैजुअल कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा, हालांकि उनके लिए अधिकतम सीमा 1,200 रुपये है। बोनस की मंजूरी दिवाली के त्योहार से पहले की जाती है, जिसमें आमतौर पर उपभोक्ता खर्च में बढ़ोतरी देखी जाती है।

सरकार को दिवाली से पहले करना है डीए का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावना है, इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 46 फीसदी तक पहुंच सकता है। हालांकि, पहले 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएगी।

Orient Cement में 14% की बड़ी तेजी, अदाणी संग कनेक्शन की आस में उछले शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।