Orient Cement में 14% की बड़ी तेजी, अदाणी संग कनेक्शन की आस में उछले शेयर

वर्तमान में बिड़ला परिवार और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट व्हीकल्स की ओरिएंट सीमेंट में 37.9% हिस्सेदारी है, जिसकी मार्केट वैल्यू 3,890 करोड़ रुपये है। बिड़ला को कई और कंपनियों की तरफ से भी हिस्सेदारी खरीद की पेशकश की गई थी लेकिन उनके ऑफर के वैल्यूएशन डिमांड को पूरा न कर पाने के चलते ठुकरा दिया गया। बुधवार सुबह ओरिएंट सीमेंट का शेयर बढ़त के साथ 195 रुपये पर खुला

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 4:39 PM
साल 2023 में अब तक कंपनी का शेयर 65 प्रतिशत चढ़ा है।

बुधवार 18 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement) के शेयर में 14 प्रतिशत का बड़ा उछाल देखने को मिला और इसने 52 वीक का हाई हिट किया। ऐसी खबर है कि कंपनी के प्रमोटर सीके बिड़ला अपनी हिस्सेदारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) को बेचने जा रहे हैं। इस खबर के बाद बुधवार सुबह ओरिएंट सीमेंट का शेयर बढ़त के साथ 195 रुपये पर खुला। जल्द ही इसने पिछले बंद भाव 189.30 रुपये से 14 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज करते हुए 216.35 रुपये का मार्क छू लिया। यह बीएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर है।

एनएसई पर शेयर 195 रुपये पर खुला और फिर 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज करते हुए 216.50 रुपये पर पहुंच गया। यह लेवल एनएसई पर शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। साल 2023 में अब तक कंपनी का शेयर 65 प्रतिशत चढ़ा है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 8 प्रतिशत की तेजी के साथ 204 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।

दूसरों के ऑफर ठुकरा चुके हैं सीके बिड़ला


इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिड़ला को कई और कंपनियों की तरफ से भी हिस्सेदारी खरीद की पेशकश की गई थी लेकिन उनके ऑफर के वैल्यूएशन डिमांड को पूरा न कर पाने के चलते ठुकरा दिया गया। अब बिड़ला, ने हिस्सेदारी बिक्री को लेकर गौतम अदाणी को अप्रोच किया है। वर्तमान में बिड़ला परिवार और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट व्हीकल्स की ओरिएंट सीमेंट में 37.9% हिस्सेदारी है, जिसकी मार्केट वैल्यू 3,890 करोड़ रुपये है।

बजाज इलेक्ट्रिक्ल का शेयर उछला, पावर ग्रिड से 347.3 करोड़ रुपये का काम मिलने से शेयर में दिखी तेजी

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ट्रांजीशन, अधिग्रहण कानूनों के अनुसार अतिरिक्त 26% हिस्सेदारी के लिए एक ओपन ऑफर को ट्रिगर करेगा, जिसके लिए आने वाले प्रमोटर या कंट्रोलिंग एंटिटी को मौजूदा माइनॉरिटी इन्वेस्टर्स से अतिरिक्त शेयर खरीदने की जरूरत होगी। साल 2022 में अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट में 63.1% और एसीसी लिमिटेड में 54.5% हिस्सेदारी को खरीद लिया था। यह खरीद 6.4 अरब डॉलर में स्विट्जरलैंड की Holcim से की गई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।