Interest Rate on GPF: सरकार ने हाल में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को बढ़ाया है लेकिन प्रॉविडेंट फंड निवेशकों को निराश किया है। वित्त मंत्रालय ने सामान्य भविष्य निधि (General Provident Fund - GPF) और इसी तरह की अन्य भविष्य निधि योजनाओं के लिए ब्याज दर की घोषणा की है। मंत्रालय ने 2023 की अप्रैल-जून तिमाही के लिए जीपीएफ और इसी तरह के फंड के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। ये ब्याज दरें PPF की तरह ही रखी गई हैं।
