EPFO: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, PF फंड को पेंशन में बदलने का मिल सकता है ऑप्शन, होगा ये लाभ

EPFO: केंद्र सरकार रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गों को बेहतर सामाजिक सुरक्षा देने की योजना बना रही है। इसके तहत ईपीएफओ से जुड़े कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड को पेंशन में बदलने का विकल्प मिल सकता है। इससे रिटायरमेंट के बाद पेंशन की राशि बढ़ जाएगी। उम्मीद है कि सरकार आगामी बजट में इस योजना का ऐलान कर सकती है

अपडेटेड Jan 14, 2025 पर 10:56 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्र सरकार EPFO से जुड़े कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड को पेंशन में बदलने का विकल्प दे सकती है

केंद्र सरकार बुजुर्गों को रिटायरमेंट के बाद बेहतर सामाजिक सुरक्षा देने पर विचार कर रही है। इसके तहत, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड को पेंशन में बदलने का विकल्प दिया जा सकता है। अगर यह नियम लागू होता है तो कर्मचारियों को काफी फायदा होगा। नियम के लागू होते ही कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अधिक पेंशन का लाभ मिल सकेगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस साल पेश किए जाने वाल बजट में सरकार सोशल सिक्योरिटी को लेकर ये बड़ा एलान कर सकती है।

बता दें कि देश का आम बजट अब से कुछ दिनों बाद, यानी 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस बजट में सरकार सोशल सिक्योरिटी से जुड़े कुछ नियमों का एलान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत सरकार के निर्देश पर श्रम और रोजगार मंत्रालय, सोशल सिक्योरिटी से जुड़े नियमों पर काम करना पहले ही शुरू कर दिया है। अगर कर्मचारियों को अपने पीएफ फंड को पेंशन में बदलने का विकल्प मिलता है तो वे अपनी जमा राशि को पेंशन फंड में डालकर रिटायरमेंट के बाद अधिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।

पीएफ फंड को पेंशन में बदल सकते हैं


पीएफ फंड को पेंशन में बदलने से कर्मचारियों को रियायरमेंट के बाद बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा बेहतर तरीके से मिल सकेगी। ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि केंद्र सरकार पीएफओ के सिस्टम को बदल कर बैंकिंग की तरह बनाने का सोच रही है। ऐसा करने पर लोगों को पीएफओ सिस्टम में बैंकिंग की सुविधा मिलने लगेगी। इन सुविधाओं का उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है।

नए नियमों में मिल सकते हैं ये लाभ

रिटायरमेंट के बाद मिलेगा ब्याज

यदि किसी कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय यह महसूस होता है कि उसकी आय के अन्य स्रोत हैं। वह 58 वर्ष की उम्र में पेंशन लेना नहीं चाहते तो उसे पेंशन शुरू करने के लिए 60-65 या किसी अन्य आयु का विकल्प मिल सकता है। इस दौरान पेंशन फंड में जमा धनराशि पर सालाना ब्याज मिलता रहेगा।

एकमुश्त राशि जमा करने की मिल सकती सुविधा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्रालय का उद्देश्य है कि ईपीएफओ सदस्य नियमित मासिक अंशदान के साथ-साथ अपने खाते में एकमुश्त धनराशि जमा करने की अनुमति भी दी जाए। इस विकल्प पर सरकार लंबे समय से विचार हो रहा है, लेकिन अभी तक सहमति नहीं बनी है। यदि सरकार यह सुविधा प्रदान करती है, तो इससे पीएफ खाते में अधिक अंशदान जमा होगा और रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को बेहतर पेंशन मिल सकेगी।

इनकम टैक्स में मिल सकता है छूट

मंत्रालय का कहना है कि कई लोग बैंकों में एफडी इसलिए नहीं करवाते क्योंकि वहां ब्याज दर 7 प्रतिशत से भी कम होती है। इसके मुकाबले पीएफ खाते में जमा धनराशि पर 8 प्रतिशत से अधिक ब्याज मिलता है। अगर लोगों को पीएफ खाते में एकमुश्त पैसा जमा करने की सुविधा दी जाए तो वे अपनी भविष्य की सुरक्षा के लिए इसमें निवेश करना शुरू कर सकते हैं।

Gold Price Today: दिल्ली, यूपी, बिहार में सोना 80000 के पार! क्या होली पर 85000 होगा गोल्ड?

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।