Get App

कल शुक्रवार को आएगी आपकी सैलरी और पेंशन! जानिए सरकार ने क्यों लिया ये फैसला

Salary & Pension 25 September: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3-दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने कल शुक्रवार 25 सितंबर को ही सितंबर महीने की सैलरी और पेंशन जारी करने का आदेश दिया है। जनता की सुविधा के लिए RBI ने एक और बड़ा फैसला लिया है। जानिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 11:23 AM
कल शुक्रवार को आएगी आपकी सैलरी और पेंशन! जानिए सरकार ने क्यों लिया ये फैसला
महीने के आखिरी वर्किंग डे पर आने वाला वेतन इस बार समय से पहले जारी किया जा रहा है

Salary & Pension Advance Release: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक राहत भरी बड़ी खबर आई है। सरकार ने आधिकारिक ऐलान किया है कि सितंबर 2026 महीने की सैलरी, वेज और पेंशन का भुगतान कल शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को ही कर दिया जाएगा।

आमतौर पर महीने के आखिरी वर्किंग डे पर आने वाला वेतन इस बार समय से पहले जारी किया जा रहा है। सरकार ने यह बड़ा फैसला 28 सितंबर से 30 सितंबर तक होने वाली 3-दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल और उससे होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए लिया है।

25 सितंबर को ही क्यों आ रही है सैलरी और पेंशन?

वित्त मंत्रालय के आधिकारिक संदेश के अनुसार, 28 से 30 सितंबर के बीच बैंक कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से बैंकिंग ट्रांजैक्शन और क्लियरिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें