Get App

अटल पेंशन योजना में सरकार बढ़ा सकती है पेंशन की रकम

यह स्कीम 18 से 40 साल की उम्र वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। इसके लिए हर महीने कम से कम 42 रुपए का प्रीमियम देना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 26, 2019 पर 12:07 PM
अटल पेंशन योजना में सरकार बढ़ा सकती है पेंशन की रकम

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने पेंशन की रकम और उम्र की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। सरकार फिलहाल इस पर विचार कर रही है।

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने संसद को दिए लिखित जवाब में कहा है कि सरकार अटल पेंशन योजना (APY) में संभावनाएं तलाश रही है। इस योजना के तहत सरकार 60 साल से उम्रदराज लोगों को 1000 रुपए/ 2000 रुपए/3000 रुपए/ 4000 रुपए/5000 रुपए का मंथली पेंशन दिया जाता है। बुजुर्ग जिस रकम के लिए प्रीमियम देते हैं उन्हें पेंशन के तौर उतनी रकम दी जाती है।

यह स्कीम 18 से 40 साल की उम्र वाले लोगों के लिए उपलब्ध है। इसके लिए हर महीने कम से कम 42 रुपए का प्रीमियम देना होगा।

इसके अलावा अगर पेंशन स्कीम के सब्सक्राइबर की मौत हो जाती है तो उसके पति या पत्नी को मंथली पेंशन दी जाती है। दोनों की मौत होने के बाद नॉमिनी को इसका फायदा होता है।
 
 यह रकम मिलती है। अगर दोनों की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को 8.5 लाख रुपए की रकम मिलती है।

अटल पेंशन योजना के नियमों के मुताबिक, 60 से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों को 1000 रुपए से लेकर 5000 रुपए तक की रकम हर महीने पेंशन के तौर पर दी जाती है।






सब समाचार

+ और भी पढ़ें