CGHS कार्डहोल्डर देश के सभी AIIMS में कैशलेस इलाज करा सकते हैं। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थी देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैशलेस इलाज की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। 5 दिसंबर 2023 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में एक जवाब में कहा कि सरकार ने मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MOA) CGHS और एम्स के बीच साइन किया हुआ है। सीजीएचएस ने एम्स, नई दिल्ली, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़, जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी पुडुचेरी और भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बिलासपुर, राजकोट, कल्याणी, भटिंडा, बीबीनगर, गुवाहाटी, देवघर और मंगलागिरी में स्थित एम्स में पेंशनर्स और CGHS लाभार्थियों को कैशलैस इलाज की सुविधा दी है।
एम्स, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ और जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी में कैशलेस इलाज के लिए कौन पात्र होगा? इन प्रमुख संस्थानों में कैशलेस इलाज की सर्विस का फायदा उठाने के लिए CGHS लाभार्थियों को नियम पता होने चाहिए।
एम्स में कैशलेस इलाज के लिए निर्देश
1) सीजीएचएस पेंशनर्स और कैशलेस इलाज के हकदार अन्य लाभार्थी जैसे पूर्व सांसद, पूर्व राज्यपाल, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश, स्वतंत्रता सेनानी आदि, जिनके पास वैलिड सीजीएचएस कार्ड है, वे एम्स में कैशलेस इलाज के लिए पात्र हैं।
2) सीजीएचएस कार्ड की वैलिडिटी और वार्ड पात्रता सीजीएचएस कार्ड पर दी होती है।
3) एम्स सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए एक विशेष डेस्क बनाएगा। पात्र सीजीएचएस लाभार्थी सीजीएचएस डेस्क पर वैरिफिकेशन के लिए अपना सीजीएचएस कार्ड दे सकता है।
4) पात्र सीजीएचएस लाभार्थी स्वयं के सीजीएचएस कार्ड को सेल्फ वैरिफाई कर सकते हैं। आश्रित परिवार के सदस्य के इलाज के मामले में स्वयं और परिवार के सदस्य के सीजीएचएस कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी। सीजीएचएस एनआईसी के परामर्श से सीजीएचएस डेटा बेस से कार्ड की जानकारी को वैरिफाई करेंगे।
5) सीजीएचएस कार्ड की कॉपी के साथ फिजिकल बिल बिल एम्स महीने के अंतिम सप्ताह में संबंधित शहर के अतिरिक्त निदेशक, सीजीएचएस के ऑफिस में जमा करना होगा।
6) सीजीएचएस बिलों की पेमेंट के लिए एम्स सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए एक अलग बैंक अकाउंट बनाएगा। बिलों की पेमेंट सीजीएचएस के लिए एम्स के बनाए गए बैंक अकाउंट में जमा करना होगा।
7) सीजीएचएस पेंशनर्स के अलावा कैशलेस इलाज के लिए पात्र अन्य लोग बिना कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते हैं।