CGHS कार्डहोल्डर देश के सभी AIIMS में करा सकते हैं बिना पैसे के इलाज, जानिये सरकार के बनाए नियम

सीजीएचएस ने एम्स, नई दिल्ली, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़, जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी पुडुचेरी और भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बिलासपुर, राजकोट, कल्याणी, भटिंडा, बीबीनगर, गुवाहाटी, देवघर और मंगलागिरी में स्थित एम्स में पेंशनर्स और CGHS लाभार्थियों को कैशलैस इलाज की सुविधा दी है

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 11:19 AM
CGHS Cardholder: CGHS कार्डहोल्डर देश के सभी AIIMS में बिना पैसे के यानी कैशलेस इलाज करा सकते हैं।

CGHS Cardholder: CGHS कार्डहोल्डर देश के सभी AIIMS में बिना पैसे के यानी कैशलेस इलाज करा सकते हैं। यानी, उन्हें इलाज के पहले या दौरान कोई पैसा नहीं देना होगा। केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लाभार्थी देशभर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कैशलेस इलाज की सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। यहां आपको देश के एम्स की पूरी लिस्ट दे रखी है जहां CGHS कार्डहोल्डर मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

ये है AIIMS की लिस्ट

सीजीएचएस ने एम्स, नई दिल्ली, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़, जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी पुडुचेरी और भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर, ऋषिकेश, बिलासपुर, राजकोट, कल्याणी, भटिंडा, बीबीनगर, गुवाहाटी, देवघर और मंगलागिरी में स्थित एम्स में पेंशनर्स और CGHS लाभार्थियों को कैशलैस इलाज की सुविधा दी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में एक जवाब में कहा कि सरकार ने मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (MOA) CGHS और एम्स के बीच साइन किया हुआ है। एम्स, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ और जेआईपीएमईआर, पुडुचेरी में कैशलेस इलाज के लिए कौन पात्र होगा।


एम्स में कैशलेस इलाज के लिए नियम

1) सीजीएचएस पेंशनर्स और कैशलेस इलाज के हकदार अन्य लाभार्थी जैसे पूर्व सांसद, पूर्व राज्यपाल, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के पूर्व न्यायाधीश, स्वतंत्रता सेनानी आदि, जिनके पास वैलिड सीजीएचएस कार्ड है, वे एम्स में कैशलेस इलाज के लिए पात्र हैं।

2) सीजीएचएस कार्ड की वैलिडिटी और वार्ड पात्रता सीजीएचएस कार्ड पर दी होती है।

3) एम्स सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए एक विशेष डेस्क बनाएगा। पात्र सीजीएचएस लाभार्थी सीजीएचएस डेस्क पर वैरिफिकेशन के लिए अपना सीजीएचएस कार्ड दे सकता है।

4) पात्र सीजीएचएस लाभार्थी स्वयं के सीजीएचएस कार्ड को सेल्फ वैरिफाई कर सकते हैं। आश्रित परिवार के सदस्य के इलाज के मामले में स्वयं और परिवार के सदस्य के सीजीएचएस कार्ड की कॉपी जमा करनी होगी। सीजीएचएस एनआईसी के परामर्श से सीजीएचएस डेटा बेस से कार्ड की जानकारी को वैरिफाई करेंगे।

5) सीजीएचएस कार्ड की कॉपी के साथ फिजिकल बिल बिल एम्स महीने के अंतिम सप्ताह में संबंधित शहर के अतिरिक्त निदेशक, सीजीएचएस के ऑफिस में जमा करना होगा।

6) सीजीएचएस बिलों की पेमेंट के लिए एम्स सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए एक अलग बैंक अकाउंट बनाएगा। बिलों की पेमेंट सीजीएचएस के लिए एम्स के बनाए गए बैंक अकाउंट में जमा करना होगा।

7) सीजीएचएस पेंशनर्स के अलावा कैशलेस इलाज के लिए पात्र अन्य लोग बिना कैशलेस इलाज का लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।