त्योहारों के मौसम में अगर आप भी घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। इस दौरान कई बैंकों के अलावा हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने होम लोन की दरें कम कर दी हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), यस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), कोटक महिंद्रा बैंक, HDFC बैंक और एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) सबसे सस्ता होम लोन ऑफर कर रहे हैं। घरों की डिमांड बढ़ने और फेस्टिव टाइम के कारण बैंकों ने होम लोन की दरें कम की है। ये दरें बीते 10 साल में सबसे कम दरें हैं।
