Cheque Bounce Rules: आज भी बड़ी संख्या में लोग लेनदेन के लिए चेक का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर किसी कारण से चेक बाउंस हो जाए, मामला सिर्फ बैंकिंग गलती तक सीमित नहीं रहता। कई मामलों में चेक बाउंस होने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। यही वजह है कि चेक जारी करने से पहले उसके नियम और इससे जुड़े कानून को समझना जरूरी है।
