भारतीय सोशल ऐप चिंगारी (Chingari) अब महिलाओं को पीरियड के दौरान (menstruation leave) दो दिन की छुट्टी देगा। इस छुट्टी के लिए महिला कर्माचारियों की सैलरी नहीं कटेगी। कंपनी ने वुमन्स डे को देखते हुए 6 मार्च को अपनी महिला कर्मचारियों के लिए महीने में दो दिन के लिए पीरियड के दौरान 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
कंपनी ने यह नई पॉलिसी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्हें देखते हुए ये फैसला लिया गया है। कंपनी के मुताबिक पहले उन्होंने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और सशक्त बनाने के इरादे से ऐसा किया है। यह मासिक धर्म से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे नियमों को तोड़ने के लिए ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
चिंगारी के मासिक धर्म (Menstrual period) की छुट्टी को अपनाना महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए उसके प्रयासों का एक हिस्सा है। #GARI4NARI के माध्यम से एक सोशल कैंपेन के जरिये भारत में महिलाओं की मदद करना और उन्हें सशक्त बनाना है। ये कैंपेन 2022 में शुरू किया गया था जिसके जरिये काफी महिलाओं को फायदा हुआ है।
इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए चिंगारी अपनी महिला क्रिएटर्स को पीरियॉडिक ट्रेनिंग और एजुकेशनल सेशन भी दे रहा है। ताकि, प्लेटफॉर्म पर उनकी परफॉर्मेंस बेहतर हो सके। चिंगारी 2, 3 और 4 एरिया में हाउसवाइफ को अपनी सर्विस के माध्यम से पैसा कमाने के लिए सक्षम बना रहा है।
चिंगारी के सह-संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा कि वह वर्कप्लेस में महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व को समझते हैं और एक सपोर्टिव वातावरण बनाने की दिशा में का कर रहे हैं। हमारा मानना है कि यह नीति हमारी महिला कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य को मैनेज करने में मदद करेगा। चिंगारी 8 मार्च को मुंबई में महिला दिवस के अवसर पर महिला बाइक रैली भी आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में 1500 से अधिक महिलाओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।