Cigarette tax hike: 1 फरवरी 2026 से सिगरेट पीने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ने वाला है। केंद्र सरकार ने सिगरेट पर GST के अलावा दोबारा स्पेसिफिक सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। यह बदलाव तंबाकू टैक्स सिस्टम में बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि अब टैक्स सीधे सिगरेट की लंबाई और किस्म से जुड़ा होगा।
