आज से Citibank के ग्राहक कर सकेंगे Axis Bank की सुविधाओं का इस्तेमाल, सिटीबैंक ने खुद ग्राहकों के सवालों के जवाब दिए हैं

Citibank ने पिछले साल अपने कंज्यूमर बिजनेस को एक्सिस बैंक को बेचने का ऐलान किया था। बिजनेस के ट्रांसफर का प्रोसेस पिछले साल मार्च में शुरू हो गया था। 1 मार्च, 2023 से सिटीबैंक के ग्राहक Axis Bank के ग्राहक बन गए हैं। अब वे एक्सिस बैंक की सुविधाएं का इस्तेमाल कर सकेंगे

अपडेटेड Mar 01, 2023 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
CITIGROUP ने 13 देशों में अपने रिटेल बैंकिंग ऑपरेशन को बंद करने का फैसला किया था। इनमें इंडिया भी शामिल है।

Citibank का कंज्यूमर बिजनेस आज यानी 1 मार्च से Axis Bank के नियंत्रण में आ गया है। इसके साथ ही सिटीबैंक के कंज्यूमर बिजनेस के अधिग्रहण का प्रोसेस पूरा हो गया है। इस बारे में एक्सिस बैंक की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस 1 मार्च को शाम में होने वाली है। माना जा रहा है कि इसमें कुछ बड़े ऐलान हो सकते हैं। अधिग्रहण के इस प्रोसेस में एक साल का समय लगा। यह पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था। इसका सीधा असर इंडिया में सिटीबैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा। क्रेडिट कार्ड्स, होम लोन, पर्सनल लोन, रिटेल बैंकिंग और इंश्योरेंस डिस्ट्रिब्यूशन सहित कई बिजनेस सिटीबैंक के कंज्यूमर बिजनेस के हिस्सा हैं।

Citigroup ने अपने ग्लोबल बिजनेस में बदलाव का फैसला किया था। इसका ऐलान उसने 2021 में किया था। इसके तहत उसने 13 देशों में अपने रिटेल बैंकिंग ऑपरेशन को बंद करने का फैसला किया था। इनमें इंडिया भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : इन 5 कंपनियों के शेयरों ने दिए 250% तक रिटर्न, म्यूचुअल फंडों ने भी किया है इनवेस्ट


सिटीबैंक ने ग्राहकों के सामान्य सवालों के जवाबों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें ट्रांजिशन प्रोसेस से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया गया है। इनमें सिटी के मौजूदा प्रोडक्ट्स, सर्विसेज, चार्जेज जैसी कई चीजें शामिल हैं।

मेरा Citibank में एक अकाउंट है। क्या Axis Bank में बिजनेस ट्रांसफर होने के बाद मेरे बैंक अकाउंट का डिटेल पहले की तरह बना रहेगा?

हां, आप सिटी के अपने अकाउंट का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं। अकाउंट नंबर, IFSC/MICR Codes, डेबिट कार्ड, चेक बुक, फीस और दूसरे चार्जेज में किसी तरह के बदलाव नहीं होंगे। अगर फ्यूचर में इनमें किसी तरह का बदलाव होता है तो Axis Bank इसके बारे में ग्राहकों को जानकारी देगा।

डिजिटल लेंडिंग कंसल्टेंट पारिजात गर्ग ने कहा, "सिटी का बिजनेस एक्सिस बैंक के पास जाने से कुछ खास ग्राहकों के लिए ट्रांजिशन का प्रोसेस धीमा रहेगा। यह अच्छी बात है, क्योंकि ऐसा नहीं होने पर सिटी के ग्राहकों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता।"

citibank merger in axis bank

क्या मैं 1 मार्च, 2023 से एक्सिस बैंक के ATM का इस्तेमाल कर सकूंगा?

हां, आप अब Axis Bank के एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी आपको सिटीबैंक के एटीएम में जितनी बार फ्री ट्रांजेक्शंस की इजाजत है उतने फ्री ट्रांजेक्शंस आप एक्सिस बैंक के एटीएम से भी कर सकते हैं। इससे ज्यादा के ट्रांजेक्शंस पर आपको चार्ज देना पड़ेगा।

Axis Bank के एटीएम में आप बैलेंस इनक्वायरी, कैश विड्रॉल, PIN चेंज और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

मैंने सिटी के साथ म्यूचुअल फंड्स की यूनिट्स, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) और अल्टरनेट इनवेस्टमेंट फंड्स (AIF) में इनवेस्ट किया है। मुझे क्या करना चाहिए?

1 मार्च, 2023 से म्यूचुअल फंड्स, PMS या AIF में आपका इनवेस्टमेंट Axis Bank (ARN 0019) में ट्रांसफर हो जाएगा। आप एक्सिस बैंक की शाखाओं, रिलेशनशिप मैनेजर्स, सिटीबैंक ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो को एक्सेस कर सकेंगे। आप अपने इनवेस्टमेंट अकाउंट में ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।