Get App

मुंबई में CNG और PNG हुई महंगी, अब चुकाना होगा इतना ज्यादा दाम

CNG and PNG Price Hike in Mumbai: मुंबई में CNG महंगी हो गई है। अब मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीएनजी और PNG के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। PNG यानी रसोई की पाइप गैस के लिए प्रति यूनिट 1 रुपये पहले से ज्यादा देना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 09, 2025 पर 9:50 AM
मुंबई में CNG और PNG हुई महंगी, अब चुकाना होगा इतना ज्यादा दाम
Mahanagar Gas Hikes CNG Price: अब मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीएनजी और PNG के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे।

CNG and PNG Price Hike in Mumbai: मुंबई में CNG महंगी हो गई है। अब मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सीएनजी और PNG के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। PNG यानी रसोई की पाइप गैस के लिए प्रति यूनिट 1 रुपये पहले से ज्यादा देना होगा। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बुधवार से सीएनजी के दाम 1.5 रुपये प्रति किलो और PNG में 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ा दिया है। अब सीएनजी की नई कीमत 79.50 रुपये प्रति किलो हो गई है और पाइप गैस की कीमत 49 रुपये प्रति यूनिट हो गई है।

क्यों बढ़े दाम?

MGL के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस की लागत और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत बढ़ने की वजह से गैस के दाम बढ़ाने पड़े हैं। हालांकि कंपनी का कहना है कि सीएनजी अभी भी पेट्रोल और डीजल से सस्ती है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें