Get App

दिल्ली में बढ़े CNG के रेट, अब एक किलो CNG के लिए चुकाने होंगे 59 रुपये

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2022 पर 10:34 AM
दिल्ली में बढ़े CNG के रेट, अब एक किलो CNG के लिए चुकाने होंगे 59 रुपये
दिल्ली में बढ़े CNG के रेट, अब चुकाने होंगे 59 रुपये

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने दिल्ली में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमत में 1 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है, जिससे नई कीमत 59.01 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है जो आज 24 मार्च से लागू हो गई है। सीएनजी की ये नई दरें साढ़े चार महीने से अधिक का अंतराल के बाद बढ़ाई गई है। इससे पहले 4 महीने के गैप के बाद मंगलवार और बुधवार दोनों दिन लगातार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल में बुधवार को लगातार दूसरे दिन 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

सीएनजी के भी दाम बढ़े

दिल्ली में अब सीएनजी गैस (CNG Gas) के लिए भी लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दिल्ली में गुरुवार से 59.01 रुपये की बजाय अब लोगों को 59.51 रुपये चुकाने होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें