Get App

2000 Rupees: जनता 2000 रुपये के नोटों का क्या कर रही है? SBI की इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

2000 Rupees: 2000 रुपये के नोट के एक्सचेंज के बारे में देश के बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बड़ा अपडेट दिया है। SBI के पास 23 मई से अब तक 2000 के नोटों के रूप में 14,000 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। वहीं बैंक ने ये भी बताया कि लोग 2000 रुपये नोट जमा करने पर जोर दे रहे हैं या फिर बदलवा रहे हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 05, 2023 पर 12:52 PM
2000 Rupees:  जनता 2000 रुपये के नोटों का क्या कर रही है? SBI की इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
2000 Rupees: बैंक में 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए आईडी की जरूरत नहीं है

2000 Rupees: 2000 रुपये के नोट पिछले महीने से जमा होने लगे हैं। लोग अपने पास पड़ी इस करेंसी को बदलवाने के लिए बैंकों में जा रहे हैं। नोट जमा कराने को लेकर सरकार ने कोई लिमिट तय नहीं की है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) के पास 23 मई से 29 मई तक 2000 के नोटों के रूप में 14,000 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं। बैंक के चेयरमैन दिनेश खारा ने एक इवेंट के दौरान इस बात की जानकारी दी है।

खारा ने बताया कि बैंक में ब्रांच नेवटर्क के जरिए 3,000 करोड़ रुपये के 2000 के नोट एक्सचेंज किये गए हैं।' उन्होंने कहा, '2000 के नोट अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं। इन्हें बदलवाने के लिए लंबा समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने दिया है। इसलिए ग्राहकों में कोई उतावलापन नहीं है।

लोग 2000 रुपये के नोटों का क्या कर रहे हैं?

बैंक की रिपोर्ट से पता चलता है कि लोग 2000 रुपये के नोटों जमा कराने में तरजीह दे रहे हैं। नोट जमा करने की लिमिट नहीं होने से ज्यादातर लोग नोट जमा कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक के अलावा किसी दूसरे बैंक ने इस तरह के आंकड़े जारी नहीं किए हैं। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 30 सितंबर तक 2000 रुपये के ज्यादातर नोट वापस लौट आएंगे। नोट जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 तय की गई है। किसी भी बैंक ब्रांच में 2,000 रुपये का नोट बदलवाया जा सकते हैं। एक बार में सिर्फ 10 नोट ही बदले जा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें