हिमाचल होटल एशोसिएशन का बड़ा ऐलान, कमरों की बुकिंग पर मिलेगी 50% छूट

हिमाचल में अब आपको काफी कम कीमत पर होटल में कमरों की सुविधा मिल रही है। हिमाचल हमेशा से ही टूरिस्ट्स के लिए एक हिट लिस्ट में शामिल रहा है। लेकिन मॉनसून सीजन के दौरान हिमाचल में बारिश की वजह से भारी तबाही देखने को मिली थी। हालांकि जैसे जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं एक बार फिर से पर्यटक हिमाचल की वादियों में पहुंचना शुरू कर रहे हैं। जिस वजह से पर्यटकों को और भी ज्यादा लुभाने के लिए होटल एसोसिएशन अब होटल बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है

अपडेटेड Aug 06, 2023 पर 10:24 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हिमाचल में अब आपको काफी कम कीमत पर होटल में कमरों की सुविधा मिल रही है

अगर आप हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हिमाचल में अब आपको काफी कम कीमत पर होटल में कमरों की सुविधा मिल रही है। हिमाचल हमेशा से ही टूरिस्ट्स के लिए एक हिट लिस्ट में शामिल रहा है। लेकिन मॉनसून सीजन के दौरान हिमाचल में बारिश की वजह से भारी तबाही देखने को मिली थी। हालांकि जैसे जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं एक बार फिर से पर्यटक हिमाचल की वादियों में पहुंचना शुरू कर रहे हैं। जिस वजह से पर्यटकों को और भी ज्यादा लुभाने के लिए होटल एसोसिएशन अब होटल बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। बता दें कि पर्यटन हिमाचल की इकोनॉमी का एक बड़ा सोर्स है।

2023 में बड़ी तादाद में हिमाचल पहुंचे थे सैलानी

साल 2023 की पहली छमाही में एक करोड़ से भी ज्यादा सैलानी पहुंचे थे। लेकिन जुलाई में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई। जिसका सबसे बड़ा असर होटल बिजनेस पर पड़ा था। लेकिन अब इस बिजनेस में नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के प्रमुख अश्वनी बंबा ने होटल सेक्टर में हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए 50 फीसदी छूट का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों पर काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सितंबर तक सैलानियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी।


मॉनसून में घट जाती है सैलानियों की तादाद

मानसून के मौसम के दौरान, पर्यटकों की संख्या में आमतौर पर गिरावट आती है और होटल कमरों की बुकिंग रेट लगभग 30 से 40 प्रतिशत तक गिर जाती है। हालांकि, इस बार स्थिति गंभीर है क्योंकि होटलों को बेहद कम बुकिंग रेट का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए, निजी होटल और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम दोनों 15 सितंबर तक कमरे के किराए पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं।

Business Idea: 5000 रुपये किलो तक बिकती है काली हल्दी, जल्द हो जाएंगे मालामाल, जानिए कैसे करें शुरू

क्या कहा सरकार ने

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक वीडियो में कहा, "मैं पर्यटकों को आश्वस्त करता हूं कि चीजें सामान्य हो रही हैं और अब हिमाचल प्रदेश की यात्रा करना सुरक्षित है।आप राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाने के लिए यहां पर आ सकते है। यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा कि आपका प्रवास सुरक्षित रहे और आपको सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। राज्य सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न हिस्सों से लगभग 75,000 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इस स्थिति ने पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। वायरल वीडियो में अवरुद्ध राजमार्ग, फंसे हुए पर्यटक, बाढ़ से क्षतिग्रस्त संरचनाएं, कारों को बहा ले जाना और ढहती सड़कों को देखा जा सकता है, जिससे 9 जुलाई के बाद से जीवन और संपत्ति दोनों को गंभीर नुकसान हुआ है। अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 184 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही, राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के अनुसार 33 लोग लापता पाए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।