Get App

हिमाचल होटल एशोसिएशन का बड़ा ऐलान, कमरों की बुकिंग पर मिलेगी 50% छूट

हिमाचल में अब आपको काफी कम कीमत पर होटल में कमरों की सुविधा मिल रही है। हिमाचल हमेशा से ही टूरिस्ट्स के लिए एक हिट लिस्ट में शामिल रहा है। लेकिन मॉनसून सीजन के दौरान हिमाचल में बारिश की वजह से भारी तबाही देखने को मिली थी। हालांकि जैसे जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं एक बार फिर से पर्यटक हिमाचल की वादियों में पहुंचना शुरू कर रहे हैं। जिस वजह से पर्यटकों को और भी ज्यादा लुभाने के लिए होटल एसोसिएशन अब होटल बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Aug 06, 2023 पर 10:24 AM
हिमाचल होटल एशोसिएशन का बड़ा ऐलान, कमरों की बुकिंग पर मिलेगी 50% छूट
हिमाचल में अब आपको काफी कम कीमत पर होटल में कमरों की सुविधा मिल रही है

अगर आप हिमाचल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हिमाचल में अब आपको काफी कम कीमत पर होटल में कमरों की सुविधा मिल रही है। हिमाचल हमेशा से ही टूरिस्ट्स के लिए एक हिट लिस्ट में शामिल रहा है। लेकिन मॉनसून सीजन के दौरान हिमाचल में बारिश की वजह से भारी तबाही देखने को मिली थी। हालांकि जैसे जैसे हालात सामान्य हो रहे हैं एक बार फिर से पर्यटक हिमाचल की वादियों में पहुंचना शुरू कर रहे हैं। जिस वजह से पर्यटकों को और भी ज्यादा लुभाने के लिए होटल एसोसिएशन अब होटल बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहा है। बता दें कि पर्यटन हिमाचल की इकोनॉमी का एक बड़ा सोर्स है।

2023 में बड़ी तादाद में हिमाचल पहुंचे थे सैलानी

साल 2023 की पहली छमाही में एक करोड़ से भी ज्यादा सैलानी पहुंचे थे। लेकिन जुलाई में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई। जिसका सबसे बड़ा असर होटल बिजनेस पर पड़ा था। लेकिन अब इस बिजनेस में नई जान फूंकने की कोशिश की जा रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के प्रमुख अश्वनी बंबा ने होटल सेक्टर में हिमाचल आने वाले सैलानियों के लिए 50 फीसदी छूट का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों पर काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सितंबर तक सैलानियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी।

मॉनसून में घट जाती है सैलानियों की तादाद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें