7th Pay Commission: बस 12 दिन और! सरकारी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ जाएंगे 27000 रुपये, मोदी सरकार करेगी ऐलान

सरकारी कर्मचारियों को अब बस कुछ दिनों का इंतजार करना है। अगले महीने सरकार डीए बढ़ा सकती है

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 6:17 PM
सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है।

7th Pay Commission DA Hike latest news: सरकारी कर्मचारियों को अब बस कुछ दिनों का इंतजार करना है। अगले महीने सरकार डीए बढ़ा सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सरकार 3 अगस्त बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में डीए बढ़ाने को लेकर चर्चा कर सकती है। यानी, कर्मचारियों का डीए बढ़ने में 12 दिन का समय बचा है। मई में AICPI Index बढ़ने से 4 फीसदी डीए बढ़ने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों का डीए (Dearness Allowance - DA) 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा। ऐसा होने पर कर्मचारियों के वेतन में 27,000 से अधिक की बढ़ोतरी हो सकती है।

बढ़ जाएगा DA

दरअसल, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स का डेटा 127 अंक से अधिक रहा है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़े के आधार पर ही डीए को तय किया जाता है। जून का डेटा आना अभी बाकी है। अगर ये भी ज्यादा रहता है तो अगस्त महीने में डीए बढ़ना तय है।


38 फीसदी हो जाएगा डीए

केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 38 फीसदी डीए मिलेगा।

38 फीसदी होने पर इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहा है। 4 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।

50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीए एक बार बढ़ा चुकी है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 4 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 38 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

HDFC AMC का मुनाफा पहली तिमाही में 9% घटकर ₹314.2 करोड़ पर आया, रेवेन्यू 2.9% बढ़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।