7th Pay Commission: नया साल केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर लेकर आ सकता है। अगर दिसंबर 2021 तक CPIIW का आंकड़ा 125 होगा तो महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। अभी कुल महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 31 प्रतिशत है जो बढ़कर 34 प्रतिशत हो सकता है। हालांकि, जनवरी 2022 तक महंगाई भत्ता बढ़ेगा। अगर मंहाई भत्ता बढ़कर 34 फीसदी होता है तो वेतन में 40 हजार रुपये का इजाफा हो सकता है।
