Macquarie Group के संदीप भाटिया ने CNBC-TV18 के साथ हुआ अपनी बातचीत में कहा है कि करोना के ज्यादा संक्रामक वैरिएंट के फैलाव और यूएस फेड की तरफ से टैपरिंग प्रोग्राम पर जल्द ही आगे बढ़ने की संभावनाओं के बीच भारती बाजारों में आगे कमजोरी कायम रहने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि इस साल के पहली छमाही में कई कारणों से भारी इनफ्लो देखने को मिला। जिसको देखते हुए वैल्यूशन करेक्शन की पहले से उम्मीद थी। उन्होंने आगे कहा कि बजट तक निफ्टी या तो रेंज बाउंड रहेगा या इसमें 1000 अंकों कर की गिरावट देखने को मिल सकती है।
उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि भारती बाजार में इस साल की पहली छमाही में आई तेजी की वजह इकोनॉमी में आई रिकवरी थी जिसका लगभग सभी सेक्टरों को फायदा मिला। इस रिकवरी का फायदा airlines और tourism को भी मिला। ऐसे में COVID-19 के नए वैरिएंट और ग्रोथ से जुड़ी कोई भी निगेटिव खबर बाजार में गिरावट लाएगी ही।
निफ्टी इस साल 22 फीसदी से ज्यादा भाग चुका है। ऐसे COVID-19 की दूसरी ज्यादा खतरनाक लहर के बाद हुआ है। उभरते बाजारों में भारतीय बाजार वैल्यूएशन के शिखर पर हैं। अब दूसरे बाजारों बेहतर दांव नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर अगले साल के पहली और दूसरी तिमाही में US Fed टैपरिंग प्रोग्राम पर आगे बढ़ता है तो सभी उभरते बाजारों में बिकवाली देखने को मिलेगी।
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बाजार में इस समय कई अच्छे निवेश विकल्प हैं । क्वालिटी शेयरों और सेक्टरों पर फोकस करके कमाई की जा सकती है। संदीप भाटिया ICICI Bank, Infosys और NTPC पर बुलिश हैं। Asian Paints भी उनको पसंद है। संदीप भाटिया का कहना है कि कमोडिटी की कीमतों में गिरावट से एशियन पेंट को फायदा होगा।
अलग-अलग सेक्टरो की बात करें तो संदीप भाटिया real estate को लेकर अपबीट हैं। उनका कहना कि लंबी अवधि में इस सेक्टर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। करीब 1 दशक के बाद आई इस सेक्टर की रकवरी आगे और तेज होती दिखेगी। इसके अलावा हेल्थ केयर को लेकर भी बुलिश हैं। हालांकि ऑटो सेक्टर पर उनकी वेट और वॉच की राय है।