उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में कमजोरी, आज के 10 ट्रेंडिंग कॉल्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई

Bata India में 1,750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2,250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 18.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 11:30 AM
Story continues below Advertisement
Angel One के समीत चाव्हाण का कहना है कि बाजार पर हम सतर्क नजरिया बनाए रखे हुए हैं। बाजार उछाल पर बिकवाली के मोड में बना हुआ है।

3 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में FII की लगातार बिकवाली के बावजूद बाजार में रिबाउंड देखने को मिला। जबकि इसके पिछले हफ्ते में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी ने क्लोजिंग बेसिस पर 17,000 का स्तर भी तोड़ दिया था। लेकिन बाद में आई रिकवरी में निफ्टी 17000 को फिर से पार कर उसके ऊपर टिकने में कामयाब रहा। शुक्रवार की गिरावट के बावजूद निफ्टी 17,197 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा। पिछले हफ्ते मिड और स्मॉलकैप शेयरों में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। मार्केट एक्सपर्ट्स इसकी चाल को लेकर चौकन्ने बने हुए हैं। इनका मानना है की बाजार में मजबूती के संकेत के लिए निफ्टी को 17,900 के ऊपर बंद होना होगा।

Angel One के समीत चाव्हाण का कहना है कि बाजार पर हम सतर्क नजरिया बनाए रखे हुए हैं। बाजार उछाल पर बिकवाली के मोड में बना हुआ है। जबतक निफ्टी 17,900 का लेवल पार नहीं करता तब तक यही स्थिति बनी रहेगी। बाजार में अङी और गिरावट देखने को मिल सकती है और ये 16,800 तक जाता दिख सकता है। समीत चाव्हाण की राय है कि बाजार में ट्रेडर स्टॉक स्पेसिफिक रवैया बनाए रखें और बीच-बीच में मुनाफा वसूली करते रहें। बहुत एग्रेसिव होकर पोजीशन लेनें से बचें।

दिग्गजों के सुझाए 10 स्टॉक्स जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है जोरदार कमाई


CapitalVia Global Research के विजय धानोतिया की ट्रेडिंग पिक्स

Bata India: Buy | LTP: Rs 1,895.40 |Bata India में 1,750 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2,250 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 18.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

TCS: Buy | LTP: Rs 3,640.45 | TCS में 3,350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4,000 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 9.9 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Jubilant Foodworks: Buy | LTP: Rs 3,800.55 | इस स्टॉक में 3,500 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 4,550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 19.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी की निवेश सलाह

Glaxosmithkline Pharmaceuticals: Buy | LTP: Rs 1,731.05 |Glaxosmithkline में 1,620 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1,920 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 10.9 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Gujarat Fluorochemicals: Buy | LTP: Rs 2,486.55 | इस स्टॉक में 2,310 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2,740 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 10.2 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Aegis Logistics: Buy | LTP: Rs 247.50 |इस स्टॉक में 230 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 274 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 10.7 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Angel One के समीत चाव्हाण की निवेश सलाह

ONGC: Buy | LTP: Rs 145.90 |इस स्टॉक में 139 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 152 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 4.2 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की निवेश सलाह

Larsen & Toubro: Buy | LTP: Rs 1,801.25 |इस स्टॉक में 1,760 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1,900 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 5.5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

Coforge: Buy | LTP: Rs 5,350.15 |इस स्टॉक में 5,000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 5,800 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 8.4 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

IndusInd Bank: Sell | LTP: Rs 951.15 |इस स्टॉक में 970 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 880 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्ते में इस शेयर में 7.5 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।