7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने का एरियर, खाते में आएंगे 1.50 लाख रुपये!

7th Pay Commission: केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाए DA एरियर को लेकर जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है

अपडेटेड May 16, 2022 पर 3:19 PM
केंद्रीय कर्मचारियों के अकाउंट में आ सकते हैं लाखों रुपये (फाइल तस्वीर)

7th Pay Commission: केंद्र सरकार (Central Government) अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। सरकार अपने कर्मचारियों के अकाउंट में एकमुश्त 1.50 लाख रुपये डालने की तैयारी कर रही है। अगर ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो जाएगी। उन्हें एक साथ काफी पैसे मिल जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाए DA एरियर को लेकर जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकती है। सरकार एकमुश्त 1.50 रुपये सरकारी कर्मचारियों को देने की योजना बना रही है।

बकाए DA की मांग

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी। जल्द ही इस पर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा का कहना है कि काउंसिल ने सरकार से डिमांड रखी है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। केंद्रीय कर्मचारी संगठन सरकार पर 18 महीने के बकाए एरियर के लिए लगातार दबाव बनाए हुए है। संगठन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि वेतन और अलाउंस कर्मचारी का हक है। ऐसे में, कर्मचारियों को 18 महीने के एरियर का लाभ भी मिल सकता है।

SBI ग्राहकों के लिए झटका, बैंक ने एक महीने में दूसरी बार बढ़ाया लेंडिंग रेट, महंगी होगी EMI


जानिए कितना मिलेगा DA एरियर

एक मोटे अनुमान के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक है। लेवल-13 के कर्मचारियों का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का DA बनता है। एरियर की राशि अलग-अलग ग्रेड के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग होगा। बता दें कि कि सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दिया जाता है। सरकारी कर्मचारियों के रहन-सहन को बेहतर करने के लिए DA दिया जाता है। इसे देने की वजह यह है कि बढ़ती महंगाई में भी कर्मचारियों का रहन-सहन का स्तर बेहतर बना रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।