Get App

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़कर होगी 26000! वेतन बढ़ाने को लेकर आया नया अपडेट

7th Pay Commission: क्या मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन बढ़ाकर तोहफा दे सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2022 पर 4:52 PM
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़कर होगी 26000! वेतन बढ़ाने को लेकर आया नया अपडेट
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों का मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़कर होगी 26000! वेतन बढ़ाने को लेकर आया नया अपडेट

7th Pay Commission: क्या मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन बढ़ाकर तोहफा दे सकती है। ये खबरें बहुत समय से है कि सरकार कर्मचारियों का बेसिक वेतन बढ़ा सकती है।अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। अगर मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो कर्मचारियों का न्यूनतम मूल वेतन यानी बेसिक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्मचारी संगठन इस मामले में सरकार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। जिसके बाद संभावना है कि न्यूनतम सैलरी में बड़ा इजाफा किया जा सकता है।

26 हजार रुपये हो जाएगी बेसिक पे

केंद्र सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन अपने आप बढ़ जाएगा। फिटमेंट फैक्टर केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों के लिए बेसिक वेतन तय करता है। फिटमेंट फैक्टर को आखिरी बार 2016 में बढ़ाया गया था, जिसमें कर्मचारियों का न्यूनतम बेसिक वेतन 6,000 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये किया गया था। फिटमेंट फैक्टर में संभावित बढ़ोतरी से न्यूनतम बेसिक वेतन 26,000 रुपये हो सकता है। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है, जो बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।

बढ़ जाएंगे भत्ते

सब समाचार

+ और भी पढ़ें