7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग के तहत महाराष्ट्र सरकार ने महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही DA की किश्त का भुगतान कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को अभी 31 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसे जल्द बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जाने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के बाद कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा किया है। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि सातवें वेतन आयोग के तहत किश्तों के जरिए महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा।
राज्य सरकार 5 इंस्टॉलमेंट में डीए का पेमेंट कर रही है। इसका पेमेंट सरकार दो किश्तों में कर चुकी है। अब तीसरी किश्त की बारी है। सरकार के इस फैसले से लगभग 17 लाख महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।
इन कर्मचारियों को होगा फायदा
महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों को 2019 में 7वें वेतन आयोग के तहत लाया गया था। इसके बाद सरकार ने फैसला किया कि 2019-20 से शुरू होकर, कर्मचारियों को पांच किश्तों में पांच इंस्टॉलमेंट में पांच सालों तक दिया जाएगा।
राज्य के कर्मचारियों को अब तक दो किश्तें मिल चुकी हैं। जून में राज्य सरकार कर्मचारियों को आप तीसरी किश्त का पेमेंट होना है। इसके बाद अगले आने वाले सालों में चौथी और पांचवीं किश्त का पेमेंट किया जाएगा।
40 हजार रुपये तक बढ़ जाएगी सैलरी
सरकार के इस फैसले से सातवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों में ग्रुप A के अधिकारियों के मुआवजे में बढ़ोतरी होगी। लगभग 30,000 रुपये से 40,000 रुपये एक ही समय में बढ़ जाएगा। ग्रुप B के अधिकारियों को 20,000 रुपये से 30,000 रुपये का बोनस मिलेगा। ग्रुप C के अधिकारियों को 10,000 रुपये से 15,000 रुपये मिलेंगे। जबकि, ग्रुप D के अधिकारियों को 8,000 रुपये से 10,000 रुपये तक मिलेगा। महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों का डीए अब 31 हो गया है।