Get App

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को अगले हफ्ते मिलेगी बड़ी खबर! न्यूनतम बेसिक सैलरी में इतनी बढ़ोतरी होना तय

केंद्र सरकार अगले महीने के पहले हफ्ते में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में नए फिटमेंट फैक्टर को हरी झंड़ी दिखा सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 4:04 PM
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को अगले हफ्ते मिलेगी बड़ी खबर! न्यूनतम बेसिक सैलरी में इतनी बढ़ोतरी होना तय
सरकार कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने का फैसला ले सकती है।

7th Pay Commission: सरकार अगले हफ्ते 3 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी दे सकती है। केंद्र सरकार अगले महीने के पहले हफ्ते में होने वाली कैबिनेट मीटिंग में नए फिटमेंट फैक्टर को हरी झंड़ी दिखा सकती है। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मोदी सरकार कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने का फैसला ले सकती है। सरकार ने इससे पहले साल 2017 में एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये की थी।

बेसिक सैलेरी में इतनी बढ़ोतरी होना तय

कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक सैलरी में तय होती है। वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत फिटमेंट फैक्टर के तहत न्यूनतम बेसिक सैलरी मिल रही है। इसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाना है। ऐसा होने पर कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। अभी न्यूनतम बेसिक पे 18,000 रुपये है।

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें