7th Pay Commission: बस 2 दिन! सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खबर, महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी तय

सरकारी कर्मचारियों का साल में दो बार जनवरी और जुलाई में DA यानी महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है। इस साल की शुरुआत में सरकर ने एक बार डीए बढ़ा दिया है

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 5:43 PM
दो दिन बाद डीए बढ़ा सकती है सरकार।

7th Pay Commission: सरकार दो दिन बाद यानी बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खबर दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार 3 अगस्त को होने वाली कैबिनेट मीटिंग के बाद DA में 4% का इजाफे का ऐलान कर सकती है। सरकारी कर्मचारियों का साल में दो बार जनवरी और जुलाई में DA यानी महंगाई भत्ते में बदलाव किया जाता है। इस साल की शुरुआत में सरकर ने एक बार डीए बढ़ा दिया है। अभी तक दूसरी बार डीए बढ़ाने को लेकर सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है। हालांकि, यह माना जा रहा कि सरकार दो दिन बाद इसकी घोषणा कर सकती है।

ऐसे तय होता है महंगाई भत्ता

DA में ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर DA में बढ़ोतरी तय की जाती है। इस बार जून महीने में खुदरा महंगाई दर 7.01 फीसदी पर पहुंच चुकी है। यह महंगई दर RBI की तय महंगाई दर के तय मानकों 2 से 6 फीसदी से अधिक है। ऐसे में माना जा रहा है और कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महंगाई भत्ते (DA और महंगाई राहत (DR) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।


4 फीसदी DA बढ़ने से इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी DA बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों को होगा फायदा

सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगी।

July Auto Sales | मारुति सुजुकी की बिक्री 8.3% बढ़ी, जानिए दूसरी ऑटो कंपनियों की कैसी रही चाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।