7th Pay Commission DA Hike Big Update: सरकारी कर्मचारियों (Government Employees) की लॉटरी लग गई है। अगर आप भी डीए (DA Hike) में होने वाले इजाफे का इंतजार कर रहे थे तो अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। सरकार ने 3 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अभी हाल में हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। अब वहां के सरकारी कर्मचारियों को 3 फीसदी ज्यादा महंगाई भत्ता यानी DA मिलेगा।
