7th Pay Commission: सरकार जल्दी देगी खुशखबरी, 5 फीसदी DA हाइक पर आया अपेडट, जानिए कितना आएगा पैसा

महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के स्तर से अधिक बनी हुई है। आरबीआई के मुताबिक ये मंहगाई दर सामान्य से अधिक है। यही कारण है कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 5 फीसदी तक बढ़ सकता है

अपडेटेड Jul 07, 2022 पर 6:38 PM
जल्द बढ़ सकता है सरकारी कर्मचारियों का डीए।

7th Pay Commission DA Hike: महंगाई दर 2 से 6 फीसदी के स्तर से अधिक बनी हुई है। आरबीआई के मुताबिक ये मंहगाई दर सामान्य से अधिक है। यही कारण है कि सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) 5 फीसदी तक बढ़ सकता है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को महंगाई से निपटने में मदद करता है। डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में रिवाइज किया जाता है। सरकार ने इस साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था।

इतनी है महंगाई दर

मई में रिटेल मुद्रास्फीति दर 7.04 प्रतिशत रही, जो आरबीआई के 2-6 प्रतिशत के आराम स्तर से ऊपर है। ये आठ साल के उच्चतम स्तर पर है। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPE) में बदलाव के आधार पर डीए को रिवाइज किया जाता है।  अप्रैल के आए आंकड़ों के मुताबिक AICPI इंडेक्स 127.7 पर आ गया है। इसमें 1.35 फीसदी की बढ़त हुई है। यानी, अब मई और जून का डेटा 127 के पार होता है तो 5 फीसदी तक डीए बढ़ सकता है।


इतना बढ़ जाएगा वेतन

माना जा रहा है कि 1 जुलाई से कर्मचारियों के डीए में इजाफा हो सकता है। केंद्र सरकार के जिन कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए मिलता था, उन्हें अब बढ़कर 39 फीसदी डीए मिलेगा। कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 39 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 22,191 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 19,346 रुपये मिल रहा है। 5 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,845 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 34,140 रुपये बढ़ जाएंगे।

50 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार साल में दो बार डीए बढ़ाती है। इस साल की शुरुआत में सरकार डीए एक बार बढ़ा चुकी है। अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 5 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 39 फीसदी हो जाएगा। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Boris Johnson Resign: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दिया इस्तीफा, बोले- पार्टी चाहती है एक नया नेता

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।