रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को डिफेंस पेंशनर्स को मासिक पेंशन नियमित रूप से पाने के लिए 25 मई तक अपनी वार्षिक पहचान पूरी करने का मैसेज जारी किया है। मंत्रालय के अनुसार अब तक मिले आंकड़ों में पाया गया कि 43,774 डिफेंस पेंशनर्स ने ऑनलाइन सिस्टम SPARSH में माइग्रेट कर लिया है, लेकिन अभी तक उन्होंने वार्षिक पहचान/जीवन प्रमाण (annual identification) को पूरा नहीं किया है।
