7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आएंगे 2 लाख रुपये, 18 महीने के DA Arrear मिलने की डेट हुई कंफर्म!

7th Pay Commission Latest news Update: केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 10:03 AM
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के बैंक खाते में आएगा 18 महीने का डीए एरियर।

7th Pay Commission Latest news Update: केंद्र सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है। सरकारी कर्मचारियों के बैंक खाते में जल्द बड़ी रकम आने की उम्मीद है। कोविड के समय में रूका 18 महीने का डीए एरियर कर्मचारियों को जल्द मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 18 महीने के डीए एरियर को लेकर कैबिनेट सेक्रेटरी से मीटिंग का समय तय हो गया है। इस बार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को उम्मीद है कि उनको ये रूका पैसा जल्द मिल जाएगा।

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 18 महीने से अटका DA एरियर

केंद्र सरकार के कर्मचारी 18 महीने के डीए एरियर की मांग मोदी सरकार से काफी समय से कर रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से इसपर साफ तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। अगर 18 महीने का डीए एरियर (DA Arear) पर सहमति देती है, तो कर्मचारियों के बैंक खाते में मोटा पैसा आएगा। सरकारी कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग (7th Pay commission) के तहत डीए एरियर मिलना है। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी मांग पर अड़े हुए हैं कि उन्हें DA Arrear मिलना चाहिए।


कितने आएंगे सरकारी कर्मचारियों के बैंक खाते में पैसे?

सरकारी कर्मचारियों के मन में सवाल है कि उनके बैंक खाते में कितने पैसे आएंगे। नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के शिव गोपाल मिश्रा के अनुसार कर्मचारियों के उनके लेवल के मुताबिक डीए एरियर मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक लेवल 1 के कर्मचारियों को 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के DA एरियर मिल सकता है। 7th Pay Commission के मुताबिक लेवल 13 के कर्मचारियों को उनके बेसिक के आधार पर 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये का डीए एरियर मिल सकता है। लेवल 14 के कर्मचारियों को इससे अधिक डीए एरियर मिल सकता है। मतलब बेसिक पे के आधार पर अलग अलग लेवल के कर्मचारियों का डीए एरियर अलग होगा।

सरकार ने कोरोना काल में नहीं बढ़ाया DA

सरकार ज्यादातर साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में सरकारी कर्मचारीयों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाती है। अभी सरकारी कर्मचारियों का डीए दिवाली के पहले 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी किया है। कर्मचारियों और पेंशनर्स को उम्मीद है कि सरकार बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें 18 महीने का डीए एरियर देगी।

Adar Poonawala की वाट्सऐप डीपी लगाकर 1 करोड़ की ठगी, 48 खाते सीज, 13 लाख की रिकवरी, मुख्य आरोपी अभी भी फरार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।