7th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारियों का 4 फीसदी बढ़ेगा डीए, सैलरी में होगा इतना इजाफा

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance) बढ़ोतरी का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। अब फेस्टिवल की शुरुआत गणेश चतुर्थी से हो गई है, ऐसे में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं

अपडेटेड Sep 02, 2022 पर 6:46 PM
सरकार 4 फीसदी बढ़ाएगी कर्मचारियों का डीए।

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance) बढ़ोतरी का इंतजार काफी समय से कर रहे हैं। अब फेस्टिवल की शुरुआत गणेश चतुर्थी से हो गई है, ऐसे में ज्यादातर सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच AICPI इंडेक्स के डेटा जारी हो गए हैं। सरकारी आंकडों के मुताबिक इंडस्ट्रिल वर्कर के लिए रिटेल खुदरा मुद्रास्फीति का सूचकांक, जिसके आधार पर महंगाई भत्ता रिवाइज किया जाता है, उसमें जुलाई महीने में 0.7 अंक की बढ़ोतरी हुई है। इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ गई है।

जुलाई के आए आंकड़ें

AICPI-IW जिस आधार पर महंगाई भत्ता तय किया जाता है, उसके भी आंकड़ें आ गए हैं। AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) जुलाई 2022 में 129.2 अंक रही। इसमें जून की तुलना में 0.7 अंकों की बढ़ोतरी देखी गई है। जनवरी और फरवरी में AICPI क्रमशः 125.1 और 125 था, जबकि मार्च में यह बढ़कर 126 हो गया। अप्रैल में AICPI बढ़कर 127.7 हो गया। इन डेटा में बढ़ोतरी महंगाई बढ़ने के कारण आई है। मई में एआईसीपीआई ने बड़ी छलांग लगाई और ये 129 पर पहुंच गई थी। यही कारण है कि त्योहारों से पहले DA बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है।


इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी DA बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।

सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा क्योंकि उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार ने साल की शुरुआत में डीए 3 फीसदी बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 34 फीसदी हो गया था। अब चार फीसदी डीए बढ़ने से महंगाई भत्ता बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा।

BEST Vs BEST के मुकाबले में कौन से स्टॉक्स बनें चैंपियन, जिन पर मुनाफे के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने लगाया दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।