7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगा 27,312 रुपये का इजाफा, मिलेगा DA एरियर, नया डीए 1 जुलाई 2022 से होगा लागू

सरकार अगले महीने 4 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा

अपडेटेड Jul 18, 2022 पर 3:56 PM
38 फीसदी डीए होने पर सैलरी में 27,000 रुपये से अधिक बढ़ जाएंगे।

7th pay commission latest Updates: सरकारी कर्मचारियों को अगले महीने अगस्त बड़ी खबर मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार करीब 15 दिन बाद यानी 3 अगस्त को कैबिनेट बैठक में अहम फैसला ले सकती है। सरकार अगले महीने 4 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। नया महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। अभी सरकारी कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी है। 38 फीसदी डीए होने पर सैलरी में 27,000 रुपये से अधिक बढ़ जाएंगे।

38 फीसदी होने पर इतनी बढ़ेगी सैलरी

कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है, उनको 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता होने पर 21,622 रुपये DA मिलेगा। अभी 34 फीसदी की दर से 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से 19,346 रुपये मिल रहे हैं। 4 फीसदी डीए बढ़ने से सैलरी में 2,276 रुपये बढ़ जाएंगे। यानी, सालाना करीब 27,312 रुपये बढ़ जाएंगे।


4 फीसदी बढ़ेगा Dearness Allowance

केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता AICPI इंडेक्स से लिंक होता है। अभी तक जो डेटा आया है, उसको देखकर माना जा रहा है कि 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ेगा। AICPI इंडेक्स का नंबर मई में 129 अंक पर पहुंच गया है। अभी जून के डेटा के बाद सरकार फैसला लेगी। ये महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 से लागू माना जाएगा। यानी, डीए बढ़ने पर कर्मचारियों की सैलरी में डीए एरियर भी आएगा।

DA Hike  से कर्मचारियों को होगा फायदा

अभी डीए 34 फीसदी है। अगर इसमें 4 फीसदी की और बढ़ोतरी होती है तो ये 38 फीसदी हो सकता है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

 

Cryptocurrency: रिजर्व बैंक क्रिप्टो पर बैन लगाना चाहता है लेकिन इसके लिए चाहिए ग्लोबल सपोर्ट-निर्मला सीतामरण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।