7th Pay Commission Latest News: पीएम नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को बहुत बड़ी खुशखबरी देने जा रही है, जिसका इंतजार केंद्रीय कर्मचारी कब से कर रहे हैं। पहले मोदी सरकार ने 31 फीसदी महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) करने की इजाजत दी। कर्माचारियों को एक जगह राहत मिली, अब सरकार दूसरी जगह भी कर्मचारियों को जल्द राहत दे सकती है। अगर खबरों की मानें तो क्रिसमस से पहले कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस मसले पर बैठक हो सकती है।
मिलेगा 18 महीने से अटका है डीए एरियर
ऐसा बताया जा रहा है कि एरियर को लेकर नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच बातचीत हुई। हालांकि, इस बातचीत में अभी कोई आखिरी फैसला नहीं हुआ है। अभी भी कर्मचारी संघ एरियर की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के 18 महीने के लटके DA एरियर पर अब उम्मीद की किरण नजर आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काउंसिल ने सरकार के सामने मांग रखी है कि DA बहाल करते वक्त 18 महीने से अटके हुए DA एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट कर दे। ऐसी उम्मीद भी की जा रही है कि दिसंबर में कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है कि 18 महीने के DA एरियर का वन टाइम सेटलमेंट किया जाए। वेतन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं।
PM नरेंद्र मोदी लेंगे अंतिम फैसला
अब DA एरियर का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना है। अब ये 18 महीने के DA के एरियर का फैसला PM करेंगे, इस बात से कर्मचारी काफी खुश हैं। पीएम मोदी इस पर फैसला करते हैं और हरी झंडी दिखाते हैं तो कर्मचारियों के बैंक खाते में मोटी रकम आएगी। इससे पहले मोदी सरकार DA को बढ़ाकर 31 फीसदी कर चुकी है। इसका फायदा केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिल रहा है।