Get App

7th Pay Commission: मोदी सरकार देगी 18 महीना का DA एरियर! जल्द करेगी ऐलान- सैलरी में आएंगे 2,18,200 रुपये

DA को एक जुलाई से बढ़ाकर 31 फीसदी करने के बाद अब सरकार अपने कर्मचारियों को 18 महीने का बकाया DA देगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 12:18 PM
7th Pay Commission: मोदी सरकार देगी 18 महीना का DA एरियर! जल्द करेगी ऐलान- सैलरी में आएंगे 2,18,200 रुपये
7th Pay Commission: मोदी सरकार देगी 18 महीना का DA एरियर! जल्द करेगी ऐलान- सैलरी में आएंगे 2,18,200 रुपये

7th Pay Commission Big Update: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - । 18 महीनों से पेंडिंग DA जारी करने का फैसला अभी नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही होने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद है कि केंद्रीय कर्मचारियों के डीए बकाया पर केंद्रीय कैबिनेट की अगली बैठक में फैसला हो सकता है।

गौरतलब है कि कैबिनेट परिषद पिछले 18 माह से लंबित DA बकाया को एक ही किश्त में देकर निपटाने का प्लान कर रही है।

वित्त मंत्रालय, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त सलाहकार तंत्र (JCM) की जल्द ही बैठक होगी। इसमें DA एरियर के एकमुश्त पेमेंट पर चर्चा होने की संभावना है।

लेवल-1 के कर्मचारियों का DA बकाया 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच होगा। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर मिलेगा। संसद के मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि महंगाई भत्ता (DA) बहाल किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें