7th Pay Commission latest update: सरकारी कर्मचारियों को जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। कल बुधवार को कैबिनेट की बैठक होनी है और इसमें फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने पर चर्चा हो सकती है। केंद्र सरकार के कर्मचारी यूनियन लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना करने की मांग कर रहे हैं, ऐसा होने पर न्यूनतम बेसिक वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा। सरकार ने इससे पहले साल 2017 में एंट्री लेवल बेसिक सैलरी 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये की थी।
