7th Pay Commission: कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर होगी 26000 रुपये, फिटमेंट फैक्टर पर आया अपडेट- कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है फैसला

18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है

अपडेटेड May 20, 2022 पर 4:21 PM
मोदी सरकार न्यूतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़ाकर 26,000 रुपये करने वाली है।

7th Pay Commission latest update: केंद्र सरकार के कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर पर अगली कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। अगर मोदी सरकार इसे हरी झंडी देती है तो 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है।

कैबिनेट बैठक में बढ़ाएगी फिटमेंट फैक्टर

वर्तमान में कर्मचारियों को 2.57 प्रतिशत के आधार पर फिटमेंट फैक्टर के तहत वेतन मिल रहा है, जिसे बढ़ाकर 3.68 प्रतिशत किया जाता है, तो कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में 8,000 रुपये बढ़ेगा। इसका मतलब है कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगा।


कर्मचारियों की इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 कर दिया जाता है, तो कर्मचारियों का मूल वेतन 26,000 रुपये हो जाएगा। अभी अगर आपका न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये है, तो भत्तों को छोड़कर, आपको 2.57 फिटमेंट फैक्टर के अनुसार 46,260 रुपये (18,000 X 2.57 = 46,260) मिलेंगे। अब अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 है तो आपकी सैलरी 95,680 रुपये (26000X3.68 = 95,680) होगी।

इससे पहले इतनी थी बेसिक सैलरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जून 2017 में 34 संशोधनों के साथ सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी थी। एंट्री लेवल बेसिक पे 7,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 18,000 रुपये किया गया, जबकि उच्चतम स्तर यानी सचिव को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया। क्लास 1 के अधिकारियों के लिए, शुरुआती वेतन 56,100 रुपये था।

Sensex 1400 अंक उछला, मार्केट में क्यों आई इतनी ज्यादा तेजी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।