7th Pay Commission: अब ये तीन भत्ते बढ़ाएगी मोदी सरकार! जल्द हो सकता है ऐलान

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द और अच्छी खबर मिल सकती है

अपडेटेड Apr 28, 2022 पर 6:23 PM
7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के बढ़ सकते हैं तीन और भत्ते

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द और अच्छी खबर मिल सकती है। मोदी सराकर ने हाल में ही महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। सरकार के डीए में इजाफा करने से अन्य भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। जल्द ही कर्मचारियों के यह तीन अलाउंस बढ़ सकते हैं। इस लिस्ट में ट्रैवल अलाउंस (Travel Allowance - TA), सिटी अलाउंस (City Allowance -  CA) और एचआरए (House rent Allowance - HRA) शामिल है।

जल्द बढ़ सकते हैं ये तीन भत्ते

सरकार के डीए बढ़ाने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और बढ़ गई है। डीए बढ़ने से ट्रैवल अलाउंस और सिटी अलाउंस भी बढ़ जाएंगे। इतना ही नहीं डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों के हाउस रेंट अलाउंस (HRA) में भी इजाफा हो सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि एचआरए में 3 फीसदी तक हाइक देखने को मिल सकती है।


इतना बढ़ेगा HRA

सरकारी कर्मचारियों का एचआरए जल्द 3% तक बढ़ सकता है। X श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों के HRA में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। Y श्रेणी के शहरों में 2% का इजाफा हो सकता है। इसके अलावा Z श्रेणी के शहरों में कर्मचारियों का HRA, 1% तक बढ़ सकता है।

सरकार पहले बढ़ा चुकी है डीए

इससे पहले केंद्र सरकार ने 30 मार्च को कंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी का इजाफा कर चुकी है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 9 महीने में बढ़कर दोगुना हो चुका है। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिलेगा। केंद्र सरकार के इस ऐलान से 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

SBI Life Insurance Q4 Result : सालाना मुनाफा 26% बढ़ा, आय में हुआ 2.5% का इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।