आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी और अहम दस्तावेजों में से एक है। हालांकि कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि इसमें हमें किसी तरह के कुछ अपडेट भी कराने पड़ते हैं। आधार को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI अब यूजर्स के लिए 14 जून तक बिना कोई पैसा दिए आधार को अपडेट कराने का मौका दे रही है। बता दें कि अगर आपको अपने आधार में किसी भी तरह की जानकारी क अपडेट कराना है तो इसके लिए आपको 50 रुपये का चार्ज देना होता था। पर UIDAI के मुताबिक आप 14 जून तक बिना कोई चार्ज दिए ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे।
