Aadhaar Card: मौजूदा समय में आधार कार्ड हमारी पहचान के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। आधार कार्ड को केंद्र सरकार की संस्था UIDAI जारी करती है। इसमें हर नागरिक का नाम, डेट ऑफ बर्थ (Date of Birth), लिंग, एड्रेस और बायोमेट्रिक डिटेल्स (Aadhaar Card Biometric Details) दर्ज होते हैं। यह 12 डिजिट का यूनिक नंबर होता है। आधार नंबर के जरिए आप घर बैठे अपना बैंक बैलेंस भी चेक कर सकते हैं। यह बेहद आसान प्रक्रिया है।
इन दिनों आधार का इस्तेमाल बैंक अकाउंट खुलवाने, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, पैन कार्ड (PAN Card) बनवाने, यात्रा करने, ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने जैसे तमाम कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सभी बैंकों ने अपने यहां खातों के केवाईसी (KYC) करना जरूरी कर दिया है।
आधार नंबर से जानिए बैंक बैलेंस
आधार नंबर से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे आधार नंबर को बैंक अकाउंट से लिंक होना बेहद जरूरी है। आप सिर्फ 12 नंबर का आधार अंक दर्ज करके अपने अकाउंट में जमा पैसों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। आधार के जरिए बैंक अकाउंट की डिटेल्स की जानकारी उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, जो इंटरनेट और स्मार्टफोन ऑपरेट (Smartphone) का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में बुजुर्गों को इस सर्विस का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है। यह सेवा उन मामलों में भी बेहद उपयोगी है। जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है।
बैंक बैलेंस चेक करने के लिए सबसे पहले अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99*99*1# पर कॉल करें। इसके बाद आपसे 12 डिजिट का आधार नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। इसके बाद इस नंबर को वेरीफाई करने के लिए दोबारा आधार नंबर दर्ज करना पड़ेगा। इसके बाद UIDAI आपको एक मैसेज भेजेगा। जिसमें आप आसानी से बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं। बता दें कि आधार कार्ड का इस्तेमाल पैसे भेजने, सरकार की सब्सिडी के लिए अप्लाई करना और पैन कार्ड बनवाने जैसे तमाम काम कर सकते हैं।