Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट करना है जरूरी, जानें क्या है चेंज कराने का तरीका

आज के वक्त में लगभग हर एक सरकारी योजना या सुविधा का फयदा उठाने के लिए आधार कार्ड चाहिए ही होता है। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति आती है जब हमें आधार कार्ड में अपना एड्रेस चेंज करना होता है। ऐसा ज्यादातर शहर या राज्य के बदलने पर होता है। ऐसी कंडीशन में आपके आधार पर आपका मौजूदा एड्रेस अपडेट होना जरूरी है

अपडेटेड Aug 14, 2023 पर 10:42 PM
आधार कार्ड (Aadhaar Card) में आप अपना एड्रेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपडेट कर सकते हैं

आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारे लिए आज के वक्त में बसे अहम और जरूरी डॉक्युमेंट्स में से एक है। आज के वक्त में लगभग हर एक सरकारी योजना या सुविधा का फयदा उठाने के लिए आधार कार्ड चाहिए ही होता है। हालांकि कई बार ऐसी स्थिति आती है जब हमें आधार कार्ड में अपना एड्रेस चेंज करना होता है। ऐसा ज्यादातर शहर या राज्य के बदलने पर होता है। ऐसी कंडीशन में आपके आधार पर आपका मौजूदा एड्रेस अपडेट होना जरूरी है। नहीं तो आप उस राज्य या शहर में सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने से वंचित हो सकते हैं। हालांकि आप बड़ी आसानी से आधार कार्ड में अपना एड्रेस बदल सकते हैं।

कितनी बार बदल सकते हैं आधार कार्ड में एड्रेस

आधार कार्ड (Aadhaar Card) में आप कितनी बार भी अपना एड्रेस बदल सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा कराने होंगे। हालांकि आधार को मैनेज करने वाली संस्था UIDAI यह सलाह देती है कि आधार में हमें अपना एड्रेस तभी अपडेट करना चाहिए जब वाकई में ऐसा करना बेहद जरूरी हो। आप अपने आधार कार्ड में बायोमैट्रिक के जरिए अपनी फोटो भी बदल सकते हैं। इसके अलावा आप इसमें नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस को भी अपडेट कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की किन योजनाओं में मिलता है 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज, सेविंग के लिए साबित हो सकती हैं बेस्ट ऑप्शन


ऐसे अपडेट कर सकते हैं आधार कार्ड में अपना ऐड्रेस

आधार कार्ड (Aadhaar Card) में आप अपना एड्रेस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको UIDAI की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा। वहीं आप आधार सेवा केंद्र या फिर आधार नामांकन केंद्र पर जाकर ऑफलाइन तरीके से भी आधार कार्ड पर अपने एड्रेस को चेंज करा सकते हैं। हालांकि अपने आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट कराने के लिए आपको एक वैलिड एड्रेस प्रूफ को जमा करना होगा। इसके अलावा अपडेट हो जाने के बाद इसे आपकी आधार डिटेल में शो होने में कुछ दिन का वक्त भी लग सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।