Aadhaar Card: देश के हर नागरिक को आधार कार्ड बेहद जरूरी है। इसने लोगों के जीवन को आसान बना दिया है। सरकारी कामकाज, बैंकों के कामकाज के लिए यह अहम दस्तावेजो में से एक बन गया है। इसके बिना कई काम अधूरे रह जाते हैं। लिहाजा आधार कार्ड को हमेशा अपडेट रखना बेहद जरूरी है। अगर आपका पता बदल गया है। फोन नंबर बदल गया है। ऐसी स्थिति में अपने आधार कार्ड को हमेशा अपडेट करा लें। आधार में किसी भी तरह की गलत जानकारी होने से कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। आधार कार्ड में अगर आप अपना पता अपडटे करना चाहते हैं तो इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं।
बता दें कि आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर, लिंग आदि अपडेट करने की सुविधा मुहैया कराती है। लेकिन, यहां यह जान लेना जरूरी है कि आप हर जानकारी को बार-बार अपडेट नहीं कर सकते हैं।
आप अपने आधार कार्ड को ऑफलाइन भी अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको सीएससी या आधार सेंटर जाना होगा। आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने की कोई लिमिट तय नहीं है। आप चाहे जितनी बार अपना पता अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको पासपोर्ट, राशन कार्ड, बिजली बिल, पानी का बिल, केंद्र सरकार या राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए कोई एससी,- एसटी या ओबीसी प्रमाण पत्र लगा सकते हैं। आधार कार्ड (Aadhar card) बाकी कागजों से काफी अलग होता है। इसमें नागरिकों की बायोमेट्रिक जानकारी दर्ज होती है। लिहाजा आधार की बढ़ती उपयोगिता के कारण इसे अपडेट रखना बहुत जरूरी है। आधार कार्ड में नाम दो बार अपडेट करा सकते हैं।
ऑनलाइन तरीके से आधार कार्ड में पता कैसे बदलें?
1 - आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
2 - इसके बाद अपने आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इसे लॉग इन करें। इसके बाद आप आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करिए।
3 - अगर आपको अपना पता अपडेट करना है तो अपडेट एड्रेस के विकल्प को चुनें।
4 - इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी दर्ज कराएं।
5 - इसके बाद Documents Update के विकल्प को चुनिए।
6- अब आपके सामने आधार से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी।
7 - डिटेल्स को वेरिफाई करें और फिर पता अपडेट करने के मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
8 - आधार अपडेट की प्रोसेस एक्सेप्ट करें।
9 - अब आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) नंबर मिल जाएगा जिसे आप इसे ट्रैक कर सकते हैं।